
रतनगढ़ तहसील के भावनदेसर स्थित शिव मन्दिर श्रीनाथ जी आश्रम के महन्त योगी होशियारनाथ जी महाराज के शिव शरण होने के तीसरे दिन उनकी समाधि पर संत समाज ने नाथ सम्प्रदाय की परम्परा अनुसार गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ मटकी चढ़ाकर दीप प्रज्जवलित कर पूजा अर्चना की। समाधि पूजन के समय नाथ सम्प्रदाय केे संत विशम्बर नाथ जी, गीतानाथ जी विष्णुनाथ जी, भागीरथनाथ जी, प्रतिज्ञानाथ जी, मोहननाथ जी, ईश्वरनाथ जी, निर्भयनाथ जी, रघुवीरदास जी, सतमपुरी जी, जगदीश, किशनलाल, खींवाराम, मुरारी फतेहपुरिया, सुभाष शर्मा, संदीप शर्मा, बजरंग फतेहपुरिया, राजेन्द्र सुरेका, श्रीराम नाई, सीताराम भास्कर, हरिराम सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।