भगवान का किया चूर्णाभिषेक

Venkateswara Temple

वेंकटेश्वर मन्दिर चल रहे ब्रह्मोत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को भगवान का चूर्णाभिषेक किया गया। दक्षिण भारतीय विद्वान पण्डित कृष्णकुमार भट्टर के आचार्यत्व में 18 विद्वान पण्डितजनों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान का चूर्णाभिषेक सहित सभी धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न करवाये। वेंकटेश्वर फाउण्डेशन की ट्रस्टी मंजूदेवी जाजोदिया ने बताया कि मंगलवार को सुबह प्रातङ पूजा, हवन, चूर्णाभिषेक, पाठ, भोग, आरती, पूजा, सवारी तथा शाम को पाठ, भोग, आरती सम्पन्न होने के पश्चात गोष्ठी प्रसाद का वितरण किया गया। मन्दिर के व्यवस्थापक मोहनसिंह राठौड़ ने बताया कि ब्रह्मोत्सव के दौरान विद्वान पण्डितजनों द्वारा वेद पाठ किया जा रहा है। वेद ऋचाओं के सस्वर पाठ से मन्दिर में दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं को अलौकिक अनुभव हो रहा है। ब्रह्मोत्सव के दौरान होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाने के लिए अनेक श्रद्धालु मन्दिर आ रहे है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here