एसीजेएम सत्यपाल वर्मा को विदाई

Sujangarh

एसीजेएम न्यायाधीश सत्यपाल वर्मा का एडीजे के पद पर पदोन्नति के साथ फलौदी तबादला होने पर अभिभाषक संघ द्वारा समारोहपूर्वक विदाई दी गई। संघ अध्यक्ष अशोक कुमार पारीक की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि एडीजे नेपालसिंह एवं विशिष्ट अतिथि एएसपी योगेन्द्र फौजदार थे। समारेाह में संघ अध्यक्ष अशोक कुमार पारीक ने एडीजे पद पर पदोन्नत हुए सत्यपाल वर्मा का माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत करते हुए बधाई दी। एड. कुम्भाराम आर्य, विमल शर्मा, प्रेम चौहान, हजारीमल प्रजापत, बृजमोहन काला ने एडीजे वर्मा का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को रामसिंह, हरिश पारीक, सुरेश शर्मा, भंवरलाल शर्मा ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में एड. सलीम खान, विनोद शर्मा, विनोद सोनी, बुद्धिप्रकाश प्रजापत, नरेश सोनी, बजरंगसिंह रूहेला, हरिश गुलेरिया, बनवारीलाल बिजारणियां, सन्तोष सोनी, विजेन्द्रा खेतान, बसन्ती खेतान सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित थे। संचालन निरंजन सोनी ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here