राज्यपाल कल्याणसिंह, मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे एवं केन्द्रीय मंत्री वी.के. सिंह के मंगलवार को गोपालपुरा आगमन को लेकर सोमवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं की बैठक मण्डल अध्यक्ष वैद्य भंवरलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को गोपालपुरा ले जाने के लिए शहर में दस बसे विभिन्न स्थानों पर लगाने की जानकारी दी गई। बैठक को युमो अध्यक्ष आदित्य माटोलिया ने भी सम्बोधित किया। बैठक में योगेश प्रजापत, विश्वदीपक शर्मा, कुलदीप तोदी, मनीष दाधीच, अनूप झिकनाड़िया, अजय गोठड़िया, अशोक तिवाड़ी, वैंकटेश शर्मा, विट्ठल गौड़, मनोज दाधीच, राहूल टाक, गोपाल सोनी, नवरत्न पुरोहित, जगदीश सोनी, श्रवण ढ़िढ़ारिया उपस्थित थे।