महिला शिक्षा को समर्पित सन्तोष व्यास का निधन

Santosh Vyas

महिला शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली सोनादेवी सेठिया कन्या महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या एवं निदेशक सन्तोष व्यास का रविवार दोपहर आकस्मिक निधन हो गया। श्रीमती व्यास की अन्तेष्टी आज सोमवार को होगी। श्रीमती व्यास अपने पीछे अपने पति हरिकृष्ण व्यास एवं एक पुत्र अक्षय एवं एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड कर गई है।

1968 से 1983 तक महाविद्यालय पूर्व प्राचार्या स्व. जयलक्ष्मी द्रविड़ के साथ व्याख्याता के रूप में साथ कंधे से कंधा मिलाकर अभिभावकों को बालिका शिक्षा के लिए प्रेरित करने वाली श्रीमती व्यास ने 1984 में महाविद्यालय के प्राचार्या का पद सम्भाला। श्रीमती व्यास को नारी शिक्षा में उल्लेखनीय योगदान देने पर जिला कलेक्टर, राजस्थान महिला लेखिका संस्थान द्वारा कर्मश्री अवार्ड, लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। श्रीमती व्यास के निधन के समाचार से कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here