राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथी कांग्रेस व भाजपा दोनो के द्वारा मनाई गई। युथ कांग्रेस अध्यक्ष मुकुल मिश्रा की अध्यक्षता में गांधी चौक में आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प माला एवं फुल अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजली अर्पित की गई। विशिष्ट अतिथि सभापति सिकन्दर अली खिलजी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताये गये रास्ते पर चलने का आह्वान किया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामवतार मंगलहारा, छात्रसंघ अध्यक्ष विकास सारण ने भी विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर पार्षद लालचन्द शर्मा, उषा बगड़ा, नरसाराम फलवाड़िया, इरफान खान, पवन माण्डिया, तनुज लाटा, कृष्ण तंवर, कुलदीप वीर, राहूल कुचेरिया, मनोज गुलेरिया, दिनेश काछवाल, भीकमचन्द बोचीवाल, अजय ढ़ेनवाल, ललित सोनी, उतम दाधीच सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इसी प्रकार भाजपा युवा मोर्चा द्वारा मोर्चा अध्यक्ष विजय चौहान के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथी मनाई गई। महामंत्री आदित्य माटोलिया ने बताया कि युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा की साफ-सफाई कर श्रमदान कर पुष्पांजली अर्पित की। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष वैद्य भंवरलाल शर्मा, मोर्चा के जिला महामंत्री एड. मनीष दाधीच, खुशीराम चान्दरा, नवरत्न पुरोहित, रेवन्त पंवार, गोपाल पारीक, गोपाल सोनी, योगेश प्रजापत, विट्ठल गौड़, युसुफ गौरी, विनोद सोनी, मुरारी खण्डेलवाल, कुलदीप तोदी, अशोक तिवाड़ी, अनूप झिकनाड़िया, विवेक काछवाल, मनोज दाधीच, विनय गिलाण, दीपक सुंगत, मोहित टेलर, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।