
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को सुजानगढ के लाडनू पुलिया पर पहुचने पर कांग्रेस जनो ने जोरदार स्वागत किया। जिला काग्रेस के प्रवक्ता मो इदरीश गौरी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का साफा पहना कर स्वागत किया । सभापति सिकन्द्रर अली खिलजी, उप सभापति बाबुलाल कुलदीप, नगर अध्यक्ष रामवतार शर्मा, पार्षद इकबाल खान महावीर जांगीड़, एडवोकेट घनश्याम नाथ कच्छावा, एड. तिलोक मेघवाल, रामनारायण प्रजापत, पार्षद श्याम लाल गोयल, जगदीश भार्गव, मुकूल मिश्रा, आनंद माण्डिया, रमन भामू, मदन सोनी, सत्यनारायण खाखोलिया, नरसाराम फलवाड़िया, हाजी गुलाम सदीक छींपा, दाऊद काजी सहित अनेक लोगो ने माल्यापर्ण कर गहलोत का स्वागत किया। बस स्टैण्ड को यथावत रखने के लिये बस स्टैण्ड व्यापारी संघ ने पूर्व मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपा।
इससे पूर्व में सुजानगढ प्रवेश द्वार पर जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी ने अशोक गहलोत का स्वागत किया। सुजानगढ़ प्रवेश पर मो. बिलाल ईंयारा वाले के शोरूम पर मो. बिलाल ईंयारा वाले, इकबाल खान, नूर मोहम्मद खान, मुराद खां ताजनाण आदि ने साफा बांध कर स्वागत किया। माली समाज के लोगो ने सुजानगढ लाडनंू मार्ग पर अशोक गहलोत का स्वागत किया। इस अवसर पर माली समाज के चम्पालाल तंवर, डा. कन्हैयालाल मारोठिया, विक्रमसिंह चौबदार, बाबूलाल कारोड़िया, पार्षद अमित मारोठिया, राजकुमार तंवर, प्रेमाराम टाक, एड. सूरजमल यादव, सागरमल सैनी सहित अनेक लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पंचायत समिति के प्रधान गणेश ढाका के नेतृत्व में बीदासर प्रधान सन्तोष मेघवाल ने स्वागत किया। उसके बाद छापर के लिये रवाना हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को नागौर से रवाना होकर सरदारशहर जाते वक्त गहलोत का जगह जगह कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ ने जोरदार स्वागत किया।