
प्रदेश काग्रेंस उपाध्यक्ष मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने गुरूवार को जय निवास पर काग्रेंस कार्यकतार्ओ की बैठक ली व यूथ काग्रेंस कार्यकतार्ओ की कार्याकारिणी घोषित की। मेघवाल ने कार्यकतार्ओ से अभाव अभियोग सुने । मास्टर भंवरलाल मेघवाल की अनुशंषा पर यूथ काग्रेंस प्रदेशाध्यक्ष अशोक चांदना,लोकसभा प्रभारी हसन खाँ, युवा काग्रेंस जिलाध्यक्ष डॉ प्रमेन्द्र सिहाग के निर्देशानुसार मनीराम सारण को बीदासर देहात अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।इसी प्रकार सुजानगढ़ देहात अध्यक्ष रमेश राव को नियुक्त किया गया है।मेघवाल ने नवनियुक्त अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपा।इस अवसर पर प्रदेश काग्रेंस उपाध्यक्ष मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने कहा कि सगंठन को मजबुत बनाने के लिए पचांयत स्तर के प्रत्येक बुथ पर युथ काग्रेंस कार्यकतार्ओ का गठन किया जाएगा।
मेघवाल ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि पन्द्रह लाख युवाओ को नौकरी देने का वादा प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया था जो अभी तक भाजपा सरकार पुरा नही कर पायी है। लोग भाजपा सरकार को वोट देकर ठगा सा महसूस कर रहे है। मेघवाल ने कहा की भाजपा सरकार ने दो साल में काग्रेंस सरकार द्वारा चलायी गयी जनकल्याणकारी योजनाओ को बंद करने का काम किया है।इस मौके पर मनोनित अध्यक्षों का स्वागत करते हुए पचांयत समिति प्रधान गणेश ढाका,नगरपरिषद सभापति सिकन्दर अली खिलजी,उपसभापति बाबुलाल कुलदीप, छात्रसंघ अध्यक्ष विकास सारण भागीरथ डूकिया,बलराम खिलेरी,एडवोकेट सुरेश शर्मा,शहर युथ अध्यक्ष मुकुल मिश्रा,रामूराम राव,मुन्नाराम डूकिया,सरंपच सुरेन्द्र राव,सरंपच सविता राठी,जैसाराम प्रजापत,धर्मेन्द्र किलका,रूपाराम कस्ंवा,गुलाम नबी,खेतराम सारण,तनुज लाटा, ,सहित काग्रेंस कार्यकतार्ओ ने मुंह मिठा करवाकर स्वागत किया।