

स्कानीय जागृतिमंच के बैनर तले बस स्टेण्ड के व्यापारियो ने रेल्वे स्टेशन को यथावत रखने की मांग करते हुए जिला कलेक्टर के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सोपा । रेल्वे स्टेशन से जुलुस के रूप में सैकडो लोगो ने बस स्टेशन को यथावत रखने की मांग करते हुए ज्ञापन में लिखा कि पिछले पचास वर्षो से बस स्टेण्ड स्थापित है शहर के मध्य है जिससे आबादी के अस्सी प्रतिशत को लाभ है । एडवोकेट तिलोकचंद मेघवाल ने बताया किइस बस स्टेण्ड के पास सरकारी कार्यालयो के अलावा सरकारी अस्पताल नजदीक होने से आम आदमी के सुविधा जन है ।
मेघवाल ने बताया कि नया बस स्टेण्ड से कोई आपती नही लेकिन पुराने बस स्टेण्ड पर बसो का ठहराव सुनिश्चित होना जरूश्री है ताकि यहां के लोग निजी बसो रोडवेज बसो में यात्रा करने केलिये चढ सके और उत्तर सके । ज्ञापन में सैकडो लोगो के हस्ताक्षर है जिनमें उप सभापती बाबुलाल कुलदीप दिनेश पीपलवा ,सुभाष जोशी ,पार्षद महावीर मंडा प्रमान्दअरोडा विजय सोनी ,इकबाल ,पार्षद लालचंद शर्मा लक्ष्मीपथ प्रजापत सलीम ,बजरंग सैनी हडमान जाट ,मालचंद शेर मोहम्मद श्रीराम भामा प्रमुख है ।












