
वेंकटेश्वर मन्दिर में आयोजित पवित्रोत्सव शनिवार को पूर्णाहूति के साथ सम्पन हो गया। मन्दिर की ट्रस्टी मंजूदेवी जाजोदिया व अविनाश जाजोदिया ने बताया कि पवित्रोत्सव के अंतिम दिन शनिवार सुबह भगवान की तिरू आराधना की गई। जिसके बाद सातुमुरा आरती करने के पश्चात भगवान की सवारी को मन्दिर का भ्रमण करवाने के बाद यज्ञ शाला में विराजमान किया गया। जहां पर दक्षिण भारतीय विद्वान पण्डित कृष्णकुमार भट्टाचार्य के आचार्यत्व में विद्वान पण्डितजनों द्वारा हवन स6पन्न किया गया। पण्डितजनों ने वेद पाठ तथा रामचरित मानस पाठ किया। शाम को पूर्णाहूति के पश्चात भगवान का तिरू मंजन अभिषेक किया गया। उसके बाद कुम्भ प्रोक्षण किया गया। उसके बाद आरती पूजा कर गोष्ठी प्रसाद का वितरण किया। पवित्रोत्सव को सफल बनाने में व्यवस्थापक मोहनसिंह राठौड़, शिवभगवान पारीक, पुजारी रमेशचन्द्र दाधीच, अशोक उपाध्याय, नवरतन शर्मा, मुकनसिंह, पप्पूसिंह, रेवन्तराम शर्मा, गोपाल शर्मा, बजरंगलाल, नानूराम, चम्पालाल, पदमाराम आदि जुटे हुए थे।