नवरात्रा दुर्गा पुजा महोत्सव में उमड़ी भीड

Navratri Durga Puja Festival

स्थानीय भौजलाई चौराहे स्थित श्री राव बिदाजी राठौड़ सेवा सस्थांन द्वारा आयोजित नव-दुर्गा पूजा महोत्सव में बुुधवार रात्रि को मॉ दुर्गा की महा आरती के बाद भव्य भजन सध्ंया का आयोजन किया गया। भजन सध्ंया का शुभारम्भ आस्था म्युजिकल गुप्र के गायक कलाकार योगेश चतुर्वेदी ,रामकरण पारीक ,नवरत्न पारीक ने किया। इस अवसर मनोज रिया एंड पार्टी दिल्ली द्वारा सजीव झाकींया प्रस्तुत कर श्रोताओ को देर रात तक डटे रहने को मजबूर कर दिया । मनोज रिया एंड पार्टी द्वारा माता के नौ रूपो ,महाकालेश्वर आरती ,पचमुंखी बालाजी ,अगनि नृत्य ,कृष्ण सुदामा चरित्र ,राधा कृ ष्ण की फुलो सगं होली, सहित अन्य झाकींया दिखाई गयी।

सालासर के सुप्रसिद्ध गायक कलाकर मनोहर पुजारी ने सालासर के मदिंरया में पैदल जानो है… सौ करोड़ दे दे बाबा बाकी राख ले जमा ।मनोहर पुजारी ने उपस्थित श्रद्धालुओ को थीरकने को मजबुर कर दिया। इस अवसर पर मुख्य यजमान रामसिंह भाटी ,सवाई सिंह ,पार्षद गणेश मण्डावरिया ,सवाई सिंह राठौड़ ,प्रेमचंद भार्गव ,महेन्द्र सिंह ,कैलाश स्वामी ,नवरत्न पुरोहित ,विक्रम कौशिक ,मोहन प्रजापत ,विक्रम सिंह आदि कार्यकतार्ओ ने सहयोग किया। इसी प्रकार काली माता मन्दिर में माताजी के दर्शनो के लिए गुरूवार सुबह दर्शनो के लिए जनसैलाब उमड़ा। सुर्यदेव मदिंर में दुर्गा पुजा में महिलाओ की दर्शनो के लिए भीड उमडी। रैगर बस्ति में दुर्गा पुजा महोत्सव में उपसभापति बाबूलाल कुलदीप ने सप्तनीक पुजा-अर्चना कर माता का आर्शीवाद लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here