

नौजवान सभा द्वारा आगामी 27 सितम्बर को शहीदे आजम भगतसिंह की 108 वीं जयन्ति पर विशाल चेतना रैली व आम सभा का आयोजन कर श्रद्धासुमन अर्पित किये जायेंगे। एड. घनश्यामनाथ कच्छावा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्य योजना को अंतिम रूप दिया गया। प्रवक्ता पीथाराम ज्याणी ने बताया कि 27 सितम्बर रविवार को सुबह नौ बजे नेताजी सुभाष पार्क रेलवे स्टेशन के सामने से रैली रवाना होगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी चौक पंहूचेगी। जहां पर वह सभा में परिवर्तित हो जायेगी। आम सभा में शहीदे आजम भगतसिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर पी.एच.डी. करने वाली शोद्यार्थी डा. चयनिका उनियाल का सम्मान भी किया जायेगा। आम सभा में संगीत साधना संस्थान द्वारा देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जायेगी। बैठक में नौजवान सभा के अध्यक्ष रामनारायण रूलाणियां, सचिव सतीश सैन, रमेश गोदारा, आनन्द गुर्जर ने सुझाव देकर जयन्ति के माध्यम से भगतसिंह के विचारों जन-जन तक पंहूचाने पर बल दिया।












