
शहर में ईद उल फितर का त्यौंहार हर्षोलास के साथ मनाया गया। कस्बे में नौ स्थानों पर नमाजे इदुल-फितर अदा की गई। ईदगाह में हाफिज मोहम्मद अकरम रजा, मर्कजी मस्जिद छींपा में मौलाना अब्दुल अहद, तकिया हजरत बदरूद्दीन शाह में काजी अल्ताफ, मुहम्मदी मस्जिद में कारी मोहम्मद युनूस, लीलगरों की मस्जिद में हाफिज हैदर अली, मदीना मस्जिद बिसायतियान में हाफिज जावेद हुसैन, मक्का मस्जिद अहले सुन्नत में हाफिज शमीम अहमद, मदरसा कायमखानी में मौलाना जरीफ अहमद व होली धोरा की नई मस्जिद में मुफ्ती मोहम्मद रफीक खान ने दो रकअत नमाज छ: तकबीरों के साथ पढ़ाई। होली धोरा में ठेकेदार रसूल खां के घर से गाजे-बाजे एवं जुलूस के साथ शहर काजी मो. आरीफ घोड़े पर सवार हो कर कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए ईदगाह पंहूचे। होली धोरा में उम्मेद खां बाढ़ेती, इकबाल खां बाढ़ेती, सुल्तान खां, घीसू खां, बशीर खां फौजी, उस्मान खां सहित अनेक लोगों ने शहर काजी का स्वागत किया।
ईद की नमाज शहर काजी आरिफ ने ईदगाह मस्जिद में अदा करवा कर देश में अमन चैन भाईचारा और प्रदेश के विकास की दुआ की। ईदगाह में नमाज से पहले हाफिज मो. जुबैर सलामी ने अपनी तकरीर में ईद का महत्व स्पष्ट किया। हाफिज अकरम रजा ने नमाज पढ़ाई तथा मुल्क में अम्नो अमान, आपसी भाईचारा, सबके लिए सेहत व कामयाबी की दुआ मांगी। भाईचारा एवं साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम रखते हुए क्षेत्रीय विधायक खेमाराम मेघवाल, मण्डल अध्यक्ष वैद्य भंवरलाल शर्मा, नगरपरिषद सभापति डॉ विजयराज शर्मा, उपसभापति सैय्यद गौरी, बुद्धिप्रकाश सोनी, प्रहलाद जाखड़, पार्षद गणेश मंडावरिया, पवन चितलांगिया, अब्दूल सबूर बेहलीम, युसुफ गौरी, हाजी हाकम अली, सिराज खां, अंजनीकुमार रांकावत, नीलम कुमार गंगवाल, दिनेश शर्मा, महेश जोशी, एड. मनीष गोठडिय़ा, पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के जिला अध्यक्ष भंवरलाल गिलाण, खुशीराम चान्दरा, सुभाष खुडिया, महेश पारीक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व शिक्षामंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप तोदी, राधेश्याम अग्रवाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामवतार शर्मा, पार्षद बाबूलाल कुलदीप, धर्मेन्द्र कीलका, इदरीश गौरी, श्रीराम भामा, विद्याप्रकाश बागरेचा, सत्यनारायण खाखोलिया, लालचन्द बेदी, लालचन्द शर्मा, लाल मोहम्मद चोपदार, अमित मारोठिया, केशूसिंह राजियासर, विद्याप्रकाश बागरेचा, अजय ढ़ेनवाल, श्रवण सियोता, मोहनलाल सारस्वत, हाजी नत्थू गौरी, फारूक तेली मामा, असलम मौलानी, मोहम्मद इकबाल मौलानी, शेर मोहम्मद क्याल, तथा बसपा नेता सीताराम नायक, रामोतार सालासर, वीरेन्द्र, कमल, श्यामसुन्दर, नानूराम, भागीरथ, तनसुख सहित अनेक लोगों ने मुस्लिम भाईयों को ईद की मुबारक बाद दी। एएसपी बुगलाल मीणा, पुलिस उप अधीक्षक हेमाराम चौधरी, थानाप्रभारी अनिल मूण्ड की देख-रेख में व्यवस्था चाक-चौबंद थी। नमाज के बाद ईद की खुशी जाहिर करते हुए हिन्दु मुस्लिम भाईयों ने आपस में एक-दूसरे के गले लग कर मुबारकबाद दी। ईद की मुबारकबाद देने का सिलसिला दिन जारी रहा।













