
दरगाह हजरत बदरूद्दीन शाह के तीन दिवसीय सालाना उर्स का आगाज कुरआन ख्वानी के साथ हुआ। कारी शमीम अख्तर रिजवी ने औलिया अल्लाह के मौजू पर तकरीर की। कार्यक्रम में काजी अल्ताफ, काजी इलियास हारून, शहर काजी आरीफ, नाजिर हुसैन आदि ने कुरआन की तिलावत की। बाद नमाजे जौहर महिलाओं के लिए आयोजित विशेष कार्यक्रम में आलिमा सना अत्तारी ने अपने बयान में हुजूर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं के जरूरी मसले बताये।
औरतो के इस्लाही इजतेमा में शहर की अनेक महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के बाद सीरनी वितरित की गई। मोहम्मद इकबाल मौलानी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को उर्स के अंतिम दिन दोपहर में मस्जिद जन्नतुल फिरदौस मौहल्ला तेलियान से कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए चादरपोशी का जुलूस हजरत बदरूद्दीन शाह के तकिया पंहूचेगा। बाद नमाजे अशर कुल शरीफ एवं दुआ का कार्यक्रम होगा। उर्स को सफल बनाने में अध्यक्ष इलियास खान, अनवर राइन, इकबाल मौलानी, असगर राइन, युनूस खान, आसिफ राइन, हाकम जोधा सहित अनेक कार्यकर्ता अपना योगदान दे रहे हैं।