
राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत का वार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव निर्वाचन अधिकारी बलदेवसिंह ढ़ाका एवं पर्यवेक्षक सुरेश कुमार जानूं के सानिध्य में सम्पन्न हुए। अधिवेशन में बनवारीलाल कुल्हरी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। आदूराम मेघवाल ने आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया। भंवरलाल पाण्डर ने संघर्ष के दौर में शिक्षकों से एकजुट रहने का आह्वान किया।
चुनाव में बनवारी लाल कुल्हरी दोबारा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। निर्विरोध निर्वाचन से बनवारीलाल कुल्हरी अध्यक्ष, आदूराम मेघवाल मंत्री, पवन कुमार उपाध्यक्ष, भंवरलाल पाण्डर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महेन्द्रसिंह कोषाध्यक्ष, सम्पतकुमार शर्मा सभाध्यक्ष, रमेश कुमार संगठन मंत्री, रामकुमार मीणा संघर्ष समिति के संयोजक, वेदप्रकाश दैया संगठन मंत्री, नागरमल गिवारिया कार्यालय मंत्री, हरलाल नेहरा संयुक्त मंत्री, भूरालाल माध्यमिक प्रतिनिधि, नागरमल वर्मा उ.मा. प्रतिनिधि, दीपाराम कस्वां उ.प्रा. सदस्य सहित 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इस अवसर पर राजेन्द्र स्वामी, दूलाराम मेघवाल, मुकेश कुमार मीणा, रेवन्तराम मेघवाल, लिछमणराम, रामकरण झाझड़ा, राजेन्द्र कुमार डूडी, जयसिंह, राजेन्द्र कुमार सारण, संदीप तंवर, हंसराज सावा आदि ने विचार व्यक्त किये।