
सुजानगढ़ न्यायिक क्षेत्र के पारिवारिक न्यायालयों के मामलों को राज्य सरकार ने राजस्थान उच्च न्यायालय के परामर्श से चूरू से वापस सुजानगढ़ स्थानान्तरित करने के आदेश कर क्षेत्र के न्यायार्थियों को बड़ी राहत प्रदान की है। अभिभाषक संघ अध्यक्ष एड. कुम्भाराम आर्य ने बताया कि पारिवारिक न्यायालय के मामले सुजानगढ़ से करीब दो वर्ष पूर्व यहां से चूरू स्थानान्तरित किये गये थे।
जिनके लिए न्याय हित में लम्बी लड़ाई लड़ने पर राज्य सरकार ने राजस्थान उच्च न्यायालय के परामर्श से वापस सुजानगढ़ स्थानान्तरित करने की अधिसूचना गत सात फरवरी को जारी कर क्षेत्र के न्यायार्थियों को राहत प्रदान की है। संघ अध्यक्ष एड. कुम्भाराम आर्य ने मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़, विधायक खेमाराम मेघवाल, सांसद राहूल कस्वां का आभार व्यक्त किया है।