
पूर्व कृषि मंत्री हरजीराम बुरड़क की प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लाडनूं पुलिया चौक पर स्वागत किया। पूर्व शिक्षा मंत्री मा. भंवरलाल मेघवाल के सानिध्य में शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप तोदी व नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामवतार शर्मा के नेतृत्व में रामनारायण प्रजापत, असलम मौलानी, इकबाल मिस्त्री, उषा बगड़ा, पार्षद बाबूलाल कुलदीप, सिकन्दर अली खिलजी, मधु बागरेचा, विद्याप्रकाश बागरेचा, शेर मोहम्मद क्याल, मदन सोनी, जगदीश भार्गव, हाजी गुलाम सदीक छींपा, इदरीश गौरी, श्रीराम भामा, शंकर स्वामी, पवन रांकावत, माणकचन्द सराफ, मौजीराम जाखड़, पार्षद रफीक, दाऊद काजी, जावेद खिची, रामनिवास गुर्जर, मो. युनूस खान हासमखानी, नूर मोहम्मद कायमखानी, बशीर फौजी, लालचन्द शर्मा, मनवर खां, युसुफ खां, मो. उमर छींपा, अब्दूल शमी, एड. सुरेश शर्मा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का माला पहनाकर स्वागत किया। इसी प्रकार औद्योगिक क्षेत्र के पास तोदी मोटर्स पर सुशील तोदी, शुभम् तोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री का माला पहनाकर स्वागत किया।













