
स्थानीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा नवरात्रा के अवसर पर नया बाजार चौक में चैतन्य देवियों की झांकियों का अध्यात्मिक प्रदर्शनी का शुभारंभ बुधवार शाम को हुआ। दीप प्र्रज्वलीत कर मांडेता आश्रम के महंत स्वामी कानपुरी महाराज, उप पुलिस अधीक्षक हेमाराम चौधरी, पथिक सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर पोसवाल, जगदीश प्रसाद मोदी, सविता राठी ने किया। स्वामी कानपुरी महाराज ने नवरात्रा को देवियों का पर्व बताते हुए कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम की अपील उपस्थित जनों से की। केंद्र संचालिका बीके सुप्रभा ने ङाांकियों का आध्यात्मिक महत्व बताया। प्रदर्शनी को बीके बसंती, अन्नपूर्णा, महावीर मोदी, कृष्ण पारीक, ए.एन. गुर्जर, मुरारी आदि ने झांकिया सजाकर सफल बानाया। संचालन नुपूर जैन ने किया।