रतनगढ़ विधायक राजकुमार रिणवां को मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे द्वारा अपने मंत्रीमण्डल में शामिल करने पर स्थानीय विप्र समुदाय में हर्ष की लहर दौड़ गई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष यशोदा माटोलिया ने रिणवां को मंत्री मण्डल में शामिल करने पर खुशी का इजहार करते हुए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी का आभार व्यक्त किया।
आयुर्वेद प्रकोष्ठ प्रदेश सदस्य वैद्य भंवरलाल शर्मा, पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के जिला अध्यक्ष भंवरलाल गिलाण, नगरपरिषद सभापति डा. विजयराज शर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश शर्मा, गिरीश महाराज सहित विप्र समाज के अनेक लोगों ने रतनगढ़ विधायक को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का आभार व्यक्त किया है।