
दीपोत्सव का पर्व क्षेत्र में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। धनतेरस से शुरू हुआ पंच दिवसीय महापर्व पर क्षेत्रवासियों ने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों को दीप मलिकाओं से जगमगाया। दीपावली से पूर्व अपने घरों और दुकानों तथा कारखानों की सफाई करने के बाद मां लक्ष्मी के इस महापर्व पर पांच रातों तक पूरा शहर ऐसे जगमगा रहा था, मानो सूर्य देव रात में ही निकल आये हों। धनतेरस को सोने-चांदी के सामान एवं बरतनों, वाहनों की खरीददारी के अगले दिन रूप चर्तुदशी तथा नरक चर्तुदशी का पर्व मनाया गया। दीपावली के दिन पूरा शहर दीयों की रोशनी से जग मग कर रहा था। घरों में अनेक प्रकार के मिष्ठान बनाये गये।
रात में मां महालक्ष्मी जी की गणेश जी एवं मां सरस्वती के साथ पूजा-अर्चना की गई। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विद्वान पंडितजनों ने घरों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पूजा सम्पन्न करवाई। इसके दूसरे दिन सबने रामा-श्याम की। छोटों ने अपने से बड़ों के पांव धोक लगाकर आर्शीवाद लिया। दीपावली की रात विधायक खेमाराम मेघवाल, नगर परिषद सभापति डा. विजयराज शर्मा, उपसभापति सैयद गौरी, भंवरलाल गिलाण, वैद्य भंवरलाल शर्मा, गणेश मण्डावरिया, अंजनी कुमार रांकावत, अमरचन्द भाटी, सन्तोष बेड़िया, नन्दलाल घासोलिया, पवन चितलांगिया, हाजी हाकम अली खां, नीलम कुमार गंगवाल, बुद्धिप्रकाश सोनी, प्रहलाद जाखड़, गिरीश महाराज, हेमराज माली, खुशीराम चान्दरा, सिराज खां, युसूफ गौरी, सांवरमल अग्रवाल, श्रीकान्त ओझा, पवन दादलिका, वजीर खां, मनोज पारीक सहित युवा मोर्चा के दीपक शर्मा, आदित्य माटोलिया, मुरारी खण्डेलवाल, जितेन्द्र भार्गव, दिलीप चौधरी, वरूण लड़ा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य बाजारों में दुकानदारों को दीपोत्सव की बधाई एवं शुभकामनायें दी।
इसी प्रकार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप तोदी, बाबूलाल कुलदीप, मुकुल मिश्रा, युनूस खान सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी बाजार में दुकानदारों को दीपावली की शुभकामनायें दी। दीपावली के अवसर पर नगर के बाजारों में शानदार सजावट की गई। जिसे देखने के लिए महिलायें एवं पुुरूष देर रात तक आते रहे। घंटाघर चौक पर रंगीन गुब्बारों के साथ मनमोहक सजावट देखने लोग रात भर आते रहे।