वृत क्षेत्र के छापर थाना पुलिस ने ताश के पतों पर दांव लगाते आठ जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना प्रभारी विष्णुदत विश्नोई ने मय जाप्ते के छोटूमल सेठिया की हवेली के नजदीक आम सड़क पर ताश के पतों पर दांव लगा रहे निर्मल ब्राह्मण, लक्ष्मीपत सोनी, कमलकिशोर ब्राह्मण, श्यामसुन्दर ब्राह्मण, रमेश ब्राह्मण, निर्मल ब्राह्मण, मोनू ब्राह्मण, बाबूलाल जैन को गिरफ्तार ताश की जोड़ी के साथ 53 हजार 9 सौ रूपये बरामद किये।