
शहर की बहुचर्चित चोरी प्रकरण में गिरफ्तार चल रहे दोनो आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश न्यायालय ने दिये है। स्थानीय पुलिस ने रिमाण्ड अवधि पुरी होने पर चोरी के आरोप में गिरफ्तार अजय उर्फ मोगली एवं जीवराज उर्फ पुखराज को न्यायालय में पेश किया। जहां पर न्यायालय ने दोनो आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिये।