हर्षोल्लासपूर्वक मनाया रक्षा बंधन

Raksha Bandhan

भाई-बहिन के प्यार का पर्व रक्षा बंधन क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधी तथा तिलक लगाकर अपने भाई प्रगति व लम्बी उम्र की कामना करने के साथ ही भाई से अपनी रक्षा का वचन भी लिया। राख बांधने के पश्चात बहनों ने भाईयों का मुंह मीठा करवाया तथा भाईयों ने भी शगुन दिया। इसी प्रकार कस्बे के मानव सेवा संस्थान में रह कर पढ़ाई करने वाले बच्चों के शहर के विभिन्न महिला मण्डलों की पदाधिकारियों एवं सदस्याओं ने राखी बांधी।

श्री दिगम्बर जैन महिला मण्डल की मैनादेवी पाटनी, कुसुम, महिला जागृति समिति की सुमन चौरडिय़ा, जैन श्वेताम्बर महिला मण्डल, शेखावाटी सैनी समाज एवं विभिन्न महिला व कन्या मण्डलों द्वारा रक्षा सूत्र बांधा गया। संस्थान के सचिव माणकचन्द सराफ ने बताया कि निर्धन एवं निराश्रित बच्चों के नि:शुल्क शिक्षा, भोजन एवं संस्कार का केन्द्र है। सराफ ने अधिक से अधिक समाज सेवियों से संस्थान से जुडऩे का आह्वान किया। इस अवसर पर विक्रमसिंह चौबदार, आदूराम सैनी, कमला डोसी, बबूदेवी सेठिया, कुसुम लोढ़ा, गिरधारीमल लोढ़ा, नोरतनमल छाजेड़ सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here