
श्रीबालाजी सेवा समिति द्वारा परशुराम गार्डन में आयोजित गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत मंगलवार रात्री को सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। महावीर मस्त मण्डल द्वारा सुमधुर स्वर में किये गये सुन्दरकाण्ड पाठ में सैंकड़ों गणमान्यजन शामिल थे। इससे पूर्व मंगलवार सुबह गणेश प्रतिमा की स्थापना से पहले सिद्धश्री संकट मोचन हनुमान मन्दिर से कलश यात्रा निकाली गई। जो कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आयोजन स्थल परशुराम गार्डन पंहूची।
कलश यात्रा में सजीव झांकिया सजाई गई थी। लोगों ने कलश यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। आयोजन को सफल बनाने में सुनील सोनी, विक्रम सोनी, गोविन्द प्रजापत, रवि शर्मा, बलराम सोनी, विकास सोनी, सांवरमल प्रजापत, प्रदीप गौड़, हरिओम सोनी, रमेश प्रजापत, महावीर शर्मा, नोरतन सामरिया, विमल सैन सहित अनेक गणेश भक्त जुटे हुए हैं। श्री बालाजी सेवा समिति के रविकान्त प्रजापत ने बताया कि 29 अगस्त शुक्रवार को भगवान श्री गणेश का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। जन्मोत्सव के पश्चात गणेश जी का अभिषेक किया जायेगा और उसके बाद महाआरती की जायेगी। शुक्रवार शाम को आस्था म्युजिकल ग्रुप द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जायेगी।
विकास सोनी एण्ड पार्टी द्वारा 31 अगस्त को जागरण में भजनों की प्रस्तुतियां दी जायेगी। एक सितम्बर को हवन एवं पूर्णाहूति के बाद शोभायात्रा निकाली जायेगी। जो कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए विसर्जन स्थल नाथो तालाब पंहूचेगी।