

किराणा मर्चेन्ट एसोशियसन के सदस्यों ने नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर साबूत मसालों पर लगाये गये 5 प्रतिशत वैट को वापस लेने की मांग की है। नन्दकिशोर घासोलिया, पवन कुमार बेडिय़ा, पवन कुमार दादलिका, दिनेश तंवर सहित अनेक व्यापारियों ने ज्ञापन में लिखा है कि जनता आपके बजट से महंगाई कम होने की आस लगाये बैठी थी, लेकिन बजट में आप द्वारा साबूत मसालों पर पांच प्रतिशत वैट लागू करने से महंगाई का आम जनता पर बोझ और बढ़ा है। ज्ञापन में साबूत मसालों को कर मुक्त करने एवं कम्पोजिशन फीस को 0.25 प्रतिशत करने की मांग की है।












