
गत रात्री को होली धोरा स्थित एक मकान के साईड में सीढिय़ों के नीचे लगी खिड़की की जाली तोडकर अज्ञात चोर सेंध मारकर लाखों रूपये का समान चोरी कर ले गये। पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बशीर खाँ पुत्र सुलेमान खाँ ने थाने में लिखित रिर्पोट दी कि मेरा भाई रफीक खाँ परिवार सहित कश्मीर घूमने के लिए गया हुआ था। जिसके मकान की चाबी मेरे पास थी, 14 जून को करीबन 11 बजे में मेरे भाई के घर की देखभाल करके तथा कमरों के ताला लगाकर घर आ गया।
शाम को छ: बजे रफीक के घर को सम्भालने वापस लेने गया तो देखा कि घर की पूर्व साईड में सीढियों के नजदीक कि खिडकी टूटी हुई थी तथा अन्दर एक कमरे का ताला टूटा हुआ व सामान बिखरा हुआ था। एक लोहे की पेटी व तीन अटैचियों के ताले खुले हुए थे। मैने अपने भाई को फोन कर पुछा तो उन्होने बताया कि लोहे की छोटे बक्से में 40 भरी वजन की चांदी की पांच जोड़ी पायजेब, एक भरी वजन की चार-पांच सोने की हाथ में पहनने की सोने की अंगुठियां, एक भरी वजन का एक मंगलसूत्र, एक मादलिया, तीन-चार हाथ घड़ी, तीस हजार रूपये नगद थे। जो नहीं मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।














why not keep valuable things in a locker
lagta hai rafiq bhai puri jaqat nahi nikalte ……..