

सुजानगढ़ से भालेरी जाते समय छापर के बीड़ में पुलिस की वर्दी में आये बदमाशों द्वारा पिस्तौल दिखाकर लुट की वारदात का अंजाम दिया गया। सुजानगढ़ के समाजिक कार्यकर्ता सुभाष बेदी अपनी सफारी गाड़ी से भालेरी जा रहे थे। छापर ताल में गौशाला के बीड़ के पास मेगा हाईवे पर पुलिस की वर्दी पहने एक जने हाथ देकर रूकने का कहा। जिस पर गाड़ी रोकने पर उसके पास खड़ी बोलेरो गाड़ी सवार में चार आदमी बेदी की गाड़ी में आकर बैठ गये।
जिनमें से एक ने बेदी के मुंह पर हाथ लगा दिया और रिवाल्वर लगा दिया। दूसरे ने बाल पकड़ कर मेगा हाईवे से छापर की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर गाड़ी लेकर चलने को कहा। मना करने पर गोली मारने की धमकी देते हुए कहा कि भालेरी जाकर गांधी आश्रम की जमीन का मुकदमा नहीं करने तथा शुभकरण स्वामी व आशीफ के खिलाफ भालेरी थाने में मुकदमा नहीं करने की चेतावनी दी। उसके बाद वे बेदी का बैग छीनकर ले गये। जिसमें भालेरी गांधी आश्रम की जमीन के कागजात व 48 हजार रूपये नगदी थे। छापर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।












