

रोज-रोज की छेड़छाड़ से परेशान एक मां-बेटी ने जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष गुहार लगाई है। एसपी को सौंपे गये ज्ञापन में पीडि़त छात्रा सोनू सोनी पुत्री हीरालाल सोनी निवासिनी काला बाल मन्दिर स्कूल के पास सुजानगढ़ ने लिखा है कि मेरे परिवार के पास ही तेली मुस्लिम समुदाय के परिवार निवास करते हैं। जिनकी नागौर रूट पर बसें चलती है, जिन्हे हमारे घर के सामने खड़ी कर उसमें बैठकर गाली-गलौच कर व अश्लील हरकतें करते हैं तथा अपनी बिना नम्बरी मोटरसाइकिल से रेस लगाते हैं और हॉर्न बजाते हैं।
पत्र में छात्रा ने लिखा है कि परीक्षा देने जाते समय इन्होने सुजला कॉलेज तक मेरा पीछा किया। जब डीएसपी को शिकायत की तो उन्होने थाने भेज दिया। जहां पर थानेदार रामकुमार, कांस्टेबल सुल्तान व भागीरथ ने एप्लीकेशन लेने से इंकार करने के साथ ही धक्के मारकर यह कहते हुए थाने से बाहर निकाल दिया कि दुबारा थाने मत आना, वरना अन्दर कर देंगे। ज्ञापन में बताया गया है कि इस सम्बन्ध में उसकी मां सन्तोष पत्नि हीरालाल सोनी द्वारा भी 12 मई को एप्लीकेशन दी हुई है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि पीडि़त छात्रा व उसकी मां जब थाने गई तब असामाजिक तत्वों के परिवार की औरतें थाने में थी, जिन्होने पुलिस वालों के सामने जलील किया व धक्के दिये और पुलिसवालों के सामने ही जान से मारने की धमकियां दी, जबकि पुलिस वाले देखते रहे व हंसी ठिठोली करते रहे। ज्ञापन में पीडि़ता ने अपने अपहरण, बलात्कार व मरने के लिए मजबूर करने के बाध्य करने की आशंका जाहिर करते हुए न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्यवाही करने की मांग की है। ज्ञापन में रोशन, फिरोज, असलम, वसीम उर्फ गनी दादा पुत्रगण मोहम्मद हुसैन तगाला के खिलाफ आरोप लगाये गये हैं।












