

वृत क्षेत्र के साण्डवा थानान्तर्गत गांव साजनसर में करंट लगने से एक जने की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार चैनाराम पुत्र बुद्धाराम नायक निवासी साजनसर ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई रामरख उम्र 42 वर्ष अपने खेत में कृषि कनेक्शन से बिजली चालू कर रहा था। तभी करंट आया, जिससे रामरख घायल हो गया। जिसे बीकानेर ले जाते समय रास्ते में रामरख की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।












