
स्थानीय लीलगरान मस्जिद के मदरसे में जिला अल्पसंख्यक अधिकारी अली जोईया ने मतदाताओं को आगामी 17 अप्रेल को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। पार्षद सिकन्दर अली खिलजी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जोईया ने उपस्थित मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर रंगोली सजाई गई। इस अवसर पर अली हसन सैयद, मुराद खां ताजनाण, शहर काजी आरीफ सहित अनेक मतदाता उपस्थित थे। इसी प्रकार इंट्रीग्रेटेड वॉटरशेड प्रोग्राम के तहत ग्राम सूरवास में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मतदान करने का संकल्प दिलाया गया। जल ग्रहण विकास दल की समाज विज्ञानी ज्योति कच्छावा ने मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप की मंशानुरूप महिलाओं को अधिक से अधिक मतदान की शपथ दिलाई।













