
कस्बे के राजकीय बगडिय़ा चिकित्सालय के सर्जन डा. नरेन्द्र राठौड़ ने एक महिला के पेट से दस किलो वजन की गांठ शुक्रवार को निकाली है। डा. राठौड़ ने बताया कि निकटवर्ती गांव चाड़वास की मुन्नीदेवी पत्नि कमल नाई को पेट में आफरा होने के साथ ही असहनीय दर्द की शिकायत पर चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था। पीडि़ता की गांठ इतनी बड़ी थी कि वह नाभी से ऊपर तक पंहूच गई थी। जिसका क्लिनिकल व सीटी स्केन करवाने से पता चला। तत्पश्चात करीब चार घंटे तक चले जटिल ऑपरेशन के बाद गांठ को महिला के शरीर से निकाला जा सका। रक्त अल्पता के कारण महिला को छ: युनिट खुन भी चढ़ाया गया। इस ऑपरेशन में निश्:चेतन का कार्य डा. जे.के. सकरवाल ने किया, वहीं लक्ष्मणदान कविया, माया व दीपाराम ने सहयोग किया।