झूलसी विवाहिता ने तोड़ा दम

fire

वृत क्षेत्र के बीदासर थानान्र्तगत घंटियाल बड़ी में चाय बनाते समय झूलसने से घायल हुई विवाहिता ने बुधवार को बीकानेर के पीबीएम हॉस्पीटल में दम तोड़ दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार महावीर प्रसाद पुत्र सागरमल ढ़ोली निवासी मगरा बास लाडनूं ने रिपोर्ट दी कि उसकी लड़की सुमन पत्नि भंवरलाल ढ़ोली उम्र 35 वर्ष निवासी घंटियाल बड़ी 10 मार्च को अपने घर पर चाय बना रही थी।

तभी कपड़ों ने आग पकड़ ली। जिससे वह झूलस गई। जिसे बीदासर के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था। जहां उसकी गम्भीरावस्था को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बीकानेर रैफर कर दिया। जहां बुधवार दोपहर का सुमन की मृत्यु हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here