

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भरण-पोषण, पुनस्र्थापना तथा तलाक आदि परिवादों का विचारण पारिवारिक न्यायालय एवं उपभोक्ता संरक्षण मंच की कैम्प कोर्ट प्रति माह लगवाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने गये प्रतिनिधि मण्डल महेश खाण्डल, सुरेन्द्र भार्गव, राजू सोनी, नोरतन, बिजू माली, गौरीशंकर प्रजापत, दुर्गादत बाकोलिया, पंकज बाकोलिया, हेमन्त माली, प्रहलाद राय, जिनकूलाल सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।












