
वेंकटेश्वर मन्दिर में आयोजित ब्रह्मोत्सव के दौरान शुक्रवार रात्री को रासलीला का आयोजन किया गया। वृंदावन के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रासलीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने रासलीला, माखन चोरी, बृज की होली, बरसाने की लठ्ठ मार होली का मंचन किया। इस अवसर पर कलाकारों को मन्दिर के ट्रस्टी अविनाश जाजोदिया व सोनाली जाजोदिया ने सम्मानित किया।
उपस्थित जन समुदाय ने रासलीला, मटकी फोड़ माखन चोरी, बृज व बरसाने की होली का आनन्द लिया। कलाकारों द्वारा दी गई आर्कषक प्रस्तुति ने दर्शकों को बांधे रखा। मैनेजिंग ट्रस्टी मंजूदेवी जाजोदिया की उपस्थिति एवं देख-रेख में आयोजित कार्यक्रम में बॉलीवुड गजल गायक पिनाज इसरानी सहित अनेक विशिष्ट हस्तियां उपस्थित थी। व्यवस्थापक मोहनसिंह राठौड़ सहित मन्दिर के कर्मचारी आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए थे।













