

कस्बे के उचित मूल्य के दुकानदारों ने विधायक खेमाराम मेघवाल को ज्ञापन सौंपकर खाद्य सुरक्षा, बी.पी.एल., अन्त्योद्य, अन्नपूर्णा योजना के गेंहू आवंटन वितरण सुचारू करवाने की मांग की है।
उचित मूल्य दुकानदार संघ के अध्यक्ष रामलाल ने बताया कि कस्बे में उचित मूल्य के 40 दुकानदार हैं, जिनमें से आधे के पास गेंहू भिजवाया गया है, वह भी पूरा नहीं है तथा शेष दुकानदारों को क्रय-विक्रय सहकारी समिति द्वारा नवम्बर-दिसम्बर का गेंहू नहीं दिया गया है। जिसके कारण वे गेंहू का वितरण नहीं कर पा रहे हैं। इसी वजह से उपभोक्ताओं में भारी रोष है तथा उचित मूल्यों की दुकानों पर दुकानदार एवं उपभोक्ता के मध्य झगड़ा होने की हर समय सम्भावना बनी रहती है।












