

परमानन्द तिलोकचन्द शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में सांस्कृतिक -साहित्यिक खेलकूद सप्ताह का संस्था निदेशक बाबूलाल कारोडिय़ा द्वारा दीप प्रज्जवलन कर सरस्वती आराधना कर किया। प्राचार्य मुरारीलाल शर्मा ने दीपक का महत्व बताते हुए कार्यक्रम की उपयोगिता के साथ ही व्यक्तित्व निर्माण की आवश्यकता बताई। निबन्ध प्रतियोगिता में सभी ने भाग लिया। एकल गायन में भवदीप भाटी प्रथम, हनुमान द्वितीय, उर्मिला तृतीय रहे।
सामूहिक गायन में रेवन्ती, रंजना व सरिता समूह प्रथम रहा। निर्णायक मण्डल में व्यख्याता बबीता, शर्मिला सोनी व बाबूलाल कारोडिय़ा थे। चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में रेवन्ती ढिढ़़ारिया प्रथम तथा स्वाति ढ़ाका द्वितीय एवं छात्र वर्ग में किशोर प्रथम व केशरदेव द्वितीय रहे। छात्रा रंजना इन्दौरिया ने दहेज प्रथा की बुराई पर गायन प्रस्तुत किया। मेहन्दी प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मेहन्दी प्रतियोगिता में रंजना इन्दौरिया प्रथम व सुनिता वेदी द्वितीय रही।












