हर्षोल्लास के साथ मनाया दीप ज्योत्सना का पर्व

Dipawali

दीप ज्योत्सना का पर्व दीपावली अंचल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। धनतेरस से शुरू हुए इस पांच दिवसीय त्यौंहार भैया दूज के साथ मंगलवार को सुख, शांति और सम्पन्नता की आशीषें देता हुआ आपसी वैमनस्य मिटाकर भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश देते हुए सम्पन्न हुआ। पंचदिवसीय पर्व पर घरों व दुकानों तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों को जगमगाती रोशनी से सजाया गया। रोशनी के इस पर्व पर ऐसा लग रहा था मानो रात को ही सूर्य देव धरती पर उतर आयें हों। घंटाघर चौक में एक ओर गणेश जी व माता लक्ष्मी जी की रथ में सवार प्रतिमा सजाई गई तो दूसरी ओर भगवान शिव की गंगा अवतरण की प्रतिमा को सजाया गया। दीपावली के दिन शुभ मुर्हुत में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूर्ण विधिविधान पूर्वक माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की गई। दीपावली के दूसरे दिन रामा-श्यामा की गई। इस दिन छोटों ने पांव छूकर बड़ों का आर्शीवाद लिया तथा हमउम्र के गले मिलकर शुभकामनायें दी। दीपावली की रात को विधायक एवं पूर्व मंत्री मा. भंवरलाल मेघवाल ने अपने समर्थकों के साथ बाजार का भ्रमण किया तथा व्यापारियों को दीपावली की शुभकामनायें दी।

इस अवसर पर विधायक के साथ शहर ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप तोदी, नगर अध्यक्ष रामवतार शर्मा, बाबूलाल कुलदीप, इदरीश गौरी, मनोज पारीक, इकबाल खां, युनूस खां, बशीर खां फौजी, बजरंग सैन, के.डी. चारण, मुकुल मिश्रा, अजय ढ़ेनवाल, बंटी लाखन सहित अनेक कार्यकर्ता साथ थे। इसी प्रकार दीपावली के पावन पर्व पर पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल ने अपने समर्थकों के साथ बाजार में जनसम्पर्क कर व्यापारियों को दीप ज्योत्सना की शुभकामनायें दी। मेघवाल के साथ सभापति डा. विजयराज शर्मा, गणेश मण्डावरिया, बाबूलाल तेजस्वी, बुद्धिप्रकाश सोनी, वैद्य भंवरलाल शर्मा, मिडिया प्रभारी भंवरलाल गिलाण, प्रहलाद जाखड़, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश शर्मा, गिरीश जोशी, महेश पारीक, अब्दूल सबूर बेहलीम, युसुफ गौरी, सिराज खां, सुफी सुल्तान, सांवरमल अग्रवाल, पवन चितलांगिया, अमरचन्द भाटी, खुशीराम चान्दरा, अब्दूल मजीद धोलिया, राजकुमार तंवर, वजीर खां, असगर खां, शरीफ खां, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हितेष जाखड़, गंगाधर लाखन, सुनील सियोता, मनीष गोठडिय़ा, मनोज पारीक, महेश जोशी, कालू तेजस्वी, बाबूलाल तेतरवाल, भाजयुमो अध्यक्ष मनीष दाधीच, राजकुमार कोटिया सहित अनेक कार्यकर्ता साथ थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here