

स्थानीय यंग्स क्लब द्वारा किरणदेवी राखेचा की पुण्य स्मृति में झंकारमल, प्रतापसिंह, अनीस कुमार, जगतसिंह, राजेन्द्रसिंह राखेचा के सौजन्य से आयोजित नि:शुल्क चर्म व यौन रोग तथा नाक, कान व गला तथा दंत रोग चिकित्सा शिविर में चर्म व यौन चिकित्सक डा. एस. आर. शुक्ला ने 207, ई.एन.टी. विशेषज्ञ डा. शरद माथुर ने 53 तथा दंत रोग विशेषज्ञ डा. एस.के. सोनी ने 38 रोगियो की जांच कर उन्हे उचित परामर्श दिया। शिविर को सफल बनाने में गिरधर शर्मा, महावीर मीरणका, विमल भुतोडिय़ा, मूलचन्द तिवाड़ी, वीरेन्द्र भोजक, हरिप्रसाद तोदी, देवकिशन मालपानी ने अपना योगदान दिया।












