
आगामी एक दिसम्बर को होने वाले चुनाव के दिन से अधिक से अधिक Voter Rallyहो, इस उद्देश्य को लेकर राजकीय पी.सी.बी. उ.मा. विद्यालय के छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली को उपखण्ड अधिकारी फतेह मोहम्मद खान, तहसीलदार सुरेन्द्र प्रसाद वर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया।
इस अवसर पर प्राचार्य भंवरसिंह बाटड़, भींवाराम बेनीवाल, बलदेव ढ़ाका, राजकुमार शर्मा, जवाहरसिंह खीचड़, विजयसिंह, मुन्नालाल, कमलेश, महावीरप्रसाद चौधरी सहित अनेक शिक्षक उपस्थित थे। रैली कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए वापस पीसीबी विद्यालय आकर सम्पन्न हो गई। इस अवसर पर उपस्थित छात्रों को सम्बोधित करते हुए उपखण्ड अधिकारी फतेह मोहम्मद खान ने कहा कि आगामी एक दिसम्बर को मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें तथा एक जनवरी 2013 को 18 वर्ष के होने वाले युवा जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं लिखा गया है, वे अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वायें।













