

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक गत दिवस पूर्व विधायक रामेश्वर भाटी के आवास पर मोर्चा उपाध्यक्ष अब्दूल जरगर की अध्यक्षता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शाकिर खान बेसवा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए बेसवा ने कहा कि कांग्रेस नरेन्द्र मोदी का भय दिखाकर अल्पसंख्यकों को डराने की छद्म राजनीति कर रही है।
जिसका पूरजोर विरोध करते हुए गोपालगढ़ काण्ड, सूरवाल काण्ड को याद कराकर कांग्रेस को आईना दिखाये। बेसवा ने रामेश्वर भाटी को सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीद्वार बनाने की मांग की है। बैठक में रहीम बक्स टाक, आबिद अली असलम खां, सलीम खां हुसैनखानी, मो. याकुब, वाहिद अली अगवान, अरसद खां, अरमान खां, हुसैन कारीगर, आरीफ खां, जमील अहमद सहित उपस्थित थे। अध्यक्ष जब्बार खान ने धन्यवाद ज्ञापित किया।












