मनीष शहर व महावीर देहात अध्यक्ष मनोनीत

bjp (2)

भाजयुमो के सुजानगढ़ मण्डल अध्यक्ष पद पर मनीष दाधीच एवं देहात अध्यक्ष पद पर महावीरसिंह परावा को मनोनीत करने से युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष मनीष दाधीच एवं देहात अध्यक्ष महावीरसिंह परावा के मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक रामेश्वर भाटी, अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गणेश मण्डावरिया, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य यशोदा माटोलिया, इंजि. बाबूलाल तेजस्वी, भंवरलाल गिलाण, पार्षद पवन चितलांगिया, बंशी गुर्जर, हेमराज माली, एड. विजेन्द्रसिंह, खुशीराम चान्दरा, सुभाष पारीक, मदनलाल सैन, अब्दूल मजीद खां धोलिया, विकास चौहान, दीपक शर्मा, सद्दाम खान कादरी, जितेन्द्रसिंह शेखावत सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने नवमनोनीत अध्यक्षों को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here