राज्य वित आयोग अध्यक्ष बी.डी. कल्ला के सुजानगढ़ आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कल्ला ने कहा कि सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में पंचायतीराज व नगरीय निकायों को मजबूती प्रदान की है।
उन्होने बताया कि वर्ष 2011-12 की तुलना में वर्ष 2012-13 में पंचायतीराज संस्थाओं को दुगुना तथा नगरीय निकायों को तिगुना बजट आवंटित किया गया है। प्रधान नानीदेवी गोदारा, जिप सदस्य कमला गोदारा, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप तोदी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामवतार शर्मा, सहवृत सदस्य लालचन्द शर्मा, राधेश्याम अग्रवाल, रामचन्द्र गोदारा, बजरंग सैन, संजय ओझा, मौजीराम जाखड़ सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।