
युवक कांग्रेस के नवनिर्वाचित चूरू जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सिहाग का रविवार को प्रधान नानीदेवी गोदारा के आवास पर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रमेन्द्र सिहाग ने प्रधान नानीदेवी गोदारा व जिप सदस्य तथा पूर्व प्रधान पूसाराम गोदारा का आशीर्वाद लिया।
छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र गोदारा, बलराम खिलेरी, गोविन्दसिह, हंसराज डूडी, रामचन्द्र गोदारा, मांगीलाल राव, राधेश्याम नाई, सोहनराम लोमरोड़, सुनील बिजारणियां, मनोज, बेनीवाल, सांवरमल नेहरा, चुनीलाल, हंसराज मीणा ने जिलाध्यक्ष सिहाग का माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष सिहाग ने कार्यक र्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाते राहुल गांधी व सोनिया गांधी के हाथ मजबूत कर पुन: कांग्रेस की सरकार बनाने का आह्वान किया।