श्रेष्ठ पार्षद सम्मान से मधु बागरेचा सम्मानित

Madhu-Bagrecha

नगरपालिका मण्डल के सभी पार्षदों में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर पार्षद मधु बागरेचा को गणतंत्र दिवस समारोह में उपखण्ड अधिकारी फतेह मोहम्मद खान एवं नगरपालिका अध्यक्ष डा. विजयराज शर्मा ने प्रशस्ती पत्र प्रदान कर महिला पार्षद का सम्मान किया। इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक नितेश आर्य, अधिशाषी अधिकारी डा. भगवानसिंह राठौड़, सीआई रामप्रताप विश्नोई, प्राचार्य अशोक शर्मा उपस्थित थे।

पूर्व प्रधान एवं जिप सदस्य पूसाराम गोदारा, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप तोदी, नगर अध्यक्ष रामवतार मंगलहारा, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विक्रमसिंह शेखावत, तहसील अध्यक्ष विद्याप्रकाश बागरेचा, घनश्यामनाथ कच्छावा, मो. इदरीश गौरी, बजरंग सैन, मदन सोनी, संजय ओझा, लालचन्द शर्मा, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव उषा बगड़ा, लालचन्द बगड़ा ने श्रेष्ट पार्षद के सम्मान से सम्मानित होने पर मधु बागरेचा को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here