जयपुर में मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधि मण्डल

Advocate-Union

मोटरयान, दुर्घटना वाद न्यायाधिकरण से सम्बन्धित मामलों को जिला मुख्यालय पर स्थानान्तरित करने के विरोध में स्थानीय अभिभाषक संघ का धरना चौथे दिन सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को धरने पर एड. मोहम्मद मौलानी, बनवारीलाल खीचड़, भंवरलाल कुचेरिया, दिनेश दाधीच, रजनीकान्त सोनी बैठे थे।

धरनार्थियों के साथ एड. सन्तोष कुमार प्रजापत, कुम्भाराम आर्य, भंवरलाल जांगीड़, भीमशंकर शर्मा, बाबूलाल सिंगोदिया, गोर्वधनलाल चौधरी, अमरसिंह राठौड़, रजनीकान्त सोनी, सुरेश सोनी, जगवीर गोदारा, ओमप्रकाश घोटिया, सुमेरसिंह शेखावत, कैलाश पारीक, अशोक कुमार पारीक, सुरेश शर्मा, श्रीमती सन्तोष सोनी, सुश्री विजेन्द्रा खेतान, मो. दयान, विनोद शर्मा, मांगीलाल खण्डेलवाल, सुर्यप्रकाश स्वामी, महेश शर्मा, नवरतन सैनी, प्रदीप कठातला, बुद्धिप्रकाश प्रजापत, विनोद सोनी, मन्नालाल स्वामी, बाघाराम गुलेरिया, सलीम खान मोयल सहित अनेक अधिवक्ता भी धरने पर उपस्थित थे।

संघ अध्यक्ष एड. हरिशचन्द्र पारीक के नेतृत्व में एड. गोर्वधनलाल चौधरी, सचिव ओमप्रकाश घोटिया, जगवीर गोदारा, सुरेन्द्र मिश्रा आदि का एक प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने जयपुर गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here