
सुजानगढ़ को जिला बनाने की मांग को लेकर सुजला जिला बनाओं संघर्ष समिति द्वारा आज स्वाभिमान रैली निकाली जायेगी। गोपाल सोनी ने बताया कि सुजानगढ जिला प्रदेश के बड़े शहरों में शुमार किया जाने के बावजूद भी राज्य सरकार ने सुजानगढ़ को जिला बनाने में उपेक्षापूर्ण रवैया अपना रखा है। जिसको लेकर सोमवार को गांधी चौक से स्वाभिमान रैली निकाली जायेगी जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए उपखण्ड कार्यालय पहुंचेगी। जहां उपखण्ड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा जायेगा।












