जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक देवेन्द्र कुमार द्युत व जिला प्रसार अधिकारी जितेन्द्रसिंह शेखावत ने जिला उद्योग केन्द्र द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान द्यूत ने प्रशिक्षणार्थियों से मन लगाकर कार्य सीखने का आह्वान किया। नेहरू ग्राम विकास समिति दिये जा रहे प्रशिक्षण केन्द्र की संचालिका नाथ प्रभा ने शिविर के बारे में जानकारी दी। संस्था मंत्री लालचन्द बेदी ने प्रशिक्षण के बारे में बताया। सहायिका आशा, दीपिका, विनित बेदी, हेमन्त आदि उपस्थित थे।