
सादुलपुर में बसपा नेता मनोज न्यांगली पर हुए कातिलाना हमले की करणी सेना की स्थानीय ईकाई द्वारा निन्दा की गई। कस्बे के भौजलाई चौराहे पर स्थित बीदा भवन में हुई बैठक में बसपा नेता मनोज न्यांगली पर हुए कातिलाना हमले की निन्दा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार एवं न्यांगली परिवार को समुचित सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। बैठक में आगामी 26 नवम्बर को उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपने एवं गिरफ्तारी नहीं होने पर 29 नवम्बर तक गिरफ्तारी नहीं होने पर सुजानगढ़ बंद कर आन्दोलन करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में करणी सेना के उपाध्यक्ष जितेन्द्रसिंह जुलियासर, कुलदीपसिंह ईंयारा, विक्रमसिंह भोजलाई, विक्रमसिंह परावा, महावीर सिंह परावा, दशरथ सिंह खदाया, शीशपालसिंह राजियासर, रूपसिंह भीमसर, नटवरसिंह परावा, दिलीपसिंह, भवानीसिंह आसोटा, शक्तिसिंह खोडा, मुकेश बीदावत, विकास चौहान, गजेन्द्रसिंह डाबड़ी, सुगनचन्द माली, अक्षय पारीक, निर्मल तंवर, ईश्वर मेघवाल, भोमराज नायक, शरीफ सब्जी फरोस, जावेद भुट्टा, केदारसिंह सालासर, महावीरसिंह कानूता, बजरंगसिंह गेड़ाप, प्रीतमसिंह गनोड़ा, योगेन्द्रसिंह गनोड़ा, सुमेरसिंह मलसीसर प्रतापसिंह करेजड़ा, रजाक खां आदि उपस्थित थे।












