सुजानगढ़ पुलिस का बढ़ता अत्याचार


पिछले महीने शब् ए बारात के समय पुलिस की दादागिरी का मामला सामने आया था की वे किस तरह अपने अधिकारों का गलत फायदा उठाते हैं (पुलिस की दादागिरी, बच्चों के सामने बनते हैं शेर) कल रात फिर से ऐसा देखने को मिला।

कल रात 9 :15 बजे कुछ बच्चे सब्जी मंडी के पास से नमाज़ पढने के लिए जा रहे थे। पुलिस थाने की तरफ से आ रही जीप उनके पास आकर रुकी और पुलिस ने उतर कर बिना किसी वजह बच्चो को मारना शुरू कर दिया, बच्चे डर कर भागने लगे। मारने के बाद पुलिस वाले जीप में बैठ कर चले गए। कुछ बच्चे तो बिना नमाज़ पढ़े ही घर भाग गए।

सुजानगढ़ ऑनलाइन के संवादाता आमीन टाक और सलमान भाटी भी वहीँ मौजूद थे। हमारे संवादाता आमीन पर भी हमला किया पर वो बिना किसी क्षति के समय पर वहाँ से निकल गए।

राजस्थान सरकार के ‘सुगम – एकीकृत शिकायत निवारण पोर्टल‘ पर पुलिस के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई गई है। उम्मीद है जल्द कोई न कोई कार्यवाही जरुर की जाएगी।

– Armaan Bhati

1 COMMENT

  1. sujanghar polis ko sirf bachche hi najar aate hai kya log bewaja time paas karne gandhi chok me faltu bethe rahate hai kya polis ko dikha nahi deta zuaari badmas log bethe rahate hai un par kyu nahi kar wai karti satoriye to polis ka kharcha pani utha rahe hai is liye wo polis ko dikhai nahi deta…kyu mardangi bacho par dikha rahi hai …….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here