
स्थानीय झंवर स्कूल के पास आवारा सूअरो के आंतक का मचा हुआ है। सोमवार को पांच वर्षिय एक बालक को सूअर ने अपना शिकार बनाकर घायल कर दिया। घायल बालक को निजी चिकित्सालय में ले जाकर प्राथमिक उपचार करवाया। धिगांनिया पुलिया के पास रहने वाले मोहम्मद यामल भाटी पुत्र इरफान भाटी गेनाणी के पास गुजर रहा था कि अचानक पिछे से आकर सूअर ने हमला कर दिया। बच्चे को नीचे गिराकर सूअर जगह-जगह से काट खाया। बच्चे के सर व हाथ पर गंभीर चोटे आई है। परिवार के सदस्यो को इस हादसे की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभाव से सूअरो को पकडऩे के लिए पालिकाध्यक्ष डॉ. विजयराज शर्मा से मिले। पालिकाध्यक्ष ने ठेकेदार को निर्देशित किया कि आवारा सूअरो को शीघ्र पकड़ा जाये। इरफान भाटी ने बताया कि सूअरो का आंतक इस प्रकार छाया हुआ है कि छोटे बच्चो का घरो से निकला दुश्वार हो रहा है। आये दिन बच्चो को घायल करने की घटना घटित हो रही है। बुद्धिप्रकाश सोनी ने भी नगरपालिका के संबंधित ठेकेदार से सूअरो को पकडऩे का आग्रह किया है।